Devotional Atmosphere at Dhanbad s Manas Mahadhiveshan with Ram Katha Highlights निर्गुण भजनों व राम कथा से भक्तिमय हुआ जगजीवन नगर, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDevotional Atmosphere at Dhanbad s Manas Mahadhiveshan with Ram Katha Highlights

निर्गुण भजनों व राम कथा से भक्तिमय हुआ जगजीवन नगर

धनबाद के मानस मंदिर में आयोजित मानस महाधिवेशन के तीसरे दिन भक्तिमय माहौल बना। अनुष्ठान की शुरुआत विविध कर्मकांड से हुई। आचार्य संतोष द्विवेदी ने रामकथा में केवट प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। विधायक राज...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 15 April 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
निर्गुण भजनों व राम कथा से भक्तिमय हुआ जगजीवन नगर

धनबाद मानस मंदिर जगजीवन नगर में आयोजित मानस महाधिवेशन के तीसरे दिन सोमवार को निर्गुण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हुआ। अनुष्ठान की शुरुआत विविध कर्मकांड से हुई। संध्या में रामकथा में आचार्य संतोष द्विवेदी ने केवट प्रसंग एवं मारीच व शूर्पनखा प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। महाराज ने कथा के दौरान कहा कि अपने विवेक से कैसे पहचाने कि संत कौन हैं। कथा में मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा, जयप्रकाश देवरालिया, हरि प्रकाश लाटा, राजनारायण तिवारी, प्रदीप सिंह शामिल हुए। श्रद्घालुओं के लिए मारवाड़ी महिला समिति, सरायढेला शाखा की ओर से शरबत एवं फल की व्यवस्था की गई। अनुष्ठान सफल बनाने में निरंजन सिंह, विनोद दुबे, निशांत नारायण, अजित गुप्ता, कन्हाई भट्टचार्य, समशेर सिंह राठौर, राहुल कुमार, गौरव सिंह, मनीष चौबे, लालटू दा, मुक्तेश्वर महतो, अरविंद कुमार, अशोक दा सराहनीय हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।