मिथिलांचल और सीमांचल के लिए पीएम मोदी की होगी ऐतिहासिक रैली
भाजपा कार्यकर्ताओं से झोंकी ताकत, महिलाओं ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान फारबिसगंज, एक संवाददाता। मिथिलांचल के

भाजपा कार्यकर्ताओं से झोंकी ताकत, महिलाओं ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान फारबिसगंज, एक संवाददाता।
मिथिलांचल के मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल के विश्वेश्वर स्थान पर 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा में फारबिसगंज से ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं में कमर कस ली है। भाजपा कार्यकर्ता व नप के पूर्व मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ,भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभु प्रसाद साह आदि के द्वारा शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अनवरत जनसंपर्क चलाया जा रहा है। इधर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह की अगुवाई में मंगलवार को महिलाओं ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर मोदी की आमसभा को लेकर आमंत्रण दिया। इस मौके पर नम्रता सिंह, पुष्पा देवी, बलकेश्वरी देवी,विमला देवी,वीणा देवी, बबली देवी,मालो दीदी,मंजुला दीदी, मंजुला सिंह, ममता कुमारी, पूनम देवी, रूबी देवी, जूली देवी आदि महिलाएं मौजूद थी। वहीं मंगलवार को भाजपा नेता अनूप जायसवाल के द्वारा दो प्रचार प्रसार वाहन को रवाना किया। इस मौके पर भाजपा नेता पवन सिंह,विशाल देव,डिंपल चौधरी, अमित विश्वास,संतोष विश्वास, राजेंद्र शर्मा,तपन मित्रा,अमित सिंह,रंजन सिंह,संतोष शर्मा, बिपिन मंडल,अजित राय,विक्की रजत आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।