Temperatures cross 40 in 6 districts of Jharkhand, yellow alert issued for heat wave, When is it likely to rain झारखंड के छह जिलों में पारा 40 पार, 25-26 को हीट वेव का येलो अलर्ट; कब बारिश के आसार?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Temperatures cross 40 in 6 districts of Jharkhand, yellow alert issued for heat wave, When is it likely to rain

झारखंड के छह जिलों में पारा 40 पार, 25-26 को हीट वेव का येलो अलर्ट; कब बारिश के आसार?

  • पिछले 72 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से आठ डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रांची समेत राज्य में मंगलवार को मेदिनीनगर का अधिकतम पारा 44 डिग्री पहुंच गया।

Ratan Gupta हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 07:52 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड के छह जिलों में पारा 40 पार, 25-26 को हीट वेव का येलो अलर्ट; कब बारिश के आसार?

झारखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच छह जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। पिछले 72 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से आठ डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रांची समेत राज्य में मंगलवार को मेदिनीनगर का अधिकतम पारा 44 डिग्री पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इससे अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में 25 और 26 अप्रैल के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। 26 की शाम मौसम फिर से बदलेगा और 27 से बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:हैवान बनीं बहनें, नानी को काटकर देवी को चढ़ाई बलि; माता-पिता पर भी किया हमला
ये भी पढ़ें:अगर ऐसा होता तो आज भारत के मुस्लिम सऊदी के मुसलमानों से भी ज्यादा अमीर होते- BJP

रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से सात डिग्री तक की वृद्धि हुई। पलामू के जिलों में न्यूनतम तापमान में अंतर करीब एक डिग्री का रहा। वहीं पश्चिम बंगाल से सटे कोल्हान और संताल के जिलों के साथ बोकारो, धनबाद आदि जिलों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हुई। संताल और कोल्हान में रात के दौरान गर्मी ज्यादा है। 72 घंटे पहले गोड्डा का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री था जो मंगलवार को 29.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रांची का तापमान 20.4 डिग्री से बढ़कर 23.4 डिग्री रहा।

72 घंटे में आठ डिग्री बढ़ा अधिकतम: मौसम विभाग के अनुसार पिछले 72 घंटों की तुलना में राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री तक वृद्धि हुई है। जामताड़ा का तापमान 31.2 डिग्री रहा जो 72 घंटे बाद 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का पारा 33.7 से बढ़कर 39 डिग्री हो चुका है। वहीं, दे‌वघर, गोड्डा और कोल्हान के जमशेदपुर में सात डिग्री तक उछाल आयी है।

ये भी पढ़ें:103 एकड़ जमीन हथियाने मामला में ईडी का एक्शन, झारखंड-बिहार के 16 ठिकानों पर छापा
ये भी पढ़ें:छतरपुर में 6 साल की मासूम से रेप की कोशिश; विरोध करने पर पत्थर से कुचला- मौत
ये भी पढ़ें:गुजरात की धरती डोली, कहां महसूस हुए भूकंप के झटके; केंद्र सहित जानिए तीव्रता