BJP leaders Dushyant Gautam and Babulal Marandi spoke on Waqf Amendment Act 2025 अगर ऐसा होता तो आज भारत के मुस्लिम सऊदी अरब के मुसलमानों से भी ज्यादा अमीर होते; भाजपा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़BJP leaders Dushyant Gautam and Babulal Marandi spoke on Waqf Amendment Act 2025

अगर ऐसा होता तो आज भारत के मुस्लिम सऊदी अरब के मुसलमानों से भी ज्यादा अमीर होते; भाजपा

  • झारखंड के प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी बात कही।

Ratan Gupta हिन्दुस्तानWed, 23 April 2025 06:34 AM
share Share
Follow Us on
अगर ऐसा होता तो आज भारत के मुस्लिम सऊदी अरब के मुसलमानों से भी ज्यादा अमीर होते; भाजपा

झारखंड के प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को वक्फ (संशोधन ) अधिनियम 2025 को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि यदि वक्फ की संपत्ति का सदुपयोग होता तो आज भारत के मुस्लिम भाई-बहन सऊदी अरब के मुसलमानों से भी ज्यादा अमीर होते। यह संशोधन कही से भी धार्मिक मान्यताओं पर अतिक्रमण नहीं है।

दुष्यंत ने कहा कि 2018 की केंद्रीय वक्फ बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार भारत में आठ लाख एकड़ से अधिक वक्फ संपत्ति है। इसकी कीमत 10 लाख करोड़ से अधिक है। बावजूद इसके आज 31% मुसलमान गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने को मजबूर हैं। वक्फ संपत्ति से गरीब मुसलमानों के लिए भी कुछ नहीं किया गया। धार्मिक नेताओं और राजनेताओं के बड़े गुट ने वक्फ संपत्तियों को लूटकर आम मुसलमानों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया। जनकल्याण के लिए बना वक्फ भारत का सबसे बड़ा घोटाला बन चुका है।

ये भी पढ़ें:103 एकड़ जमीन हथियाने मामला में ईडी का एक्शन, झारखंड-बिहार के 16 ठिकानों पर छापा
ये भी पढ़ें:पहलगाम का आतंकी साया रांची पर छाया, स्टेशन-एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की चौकसी बढ़ी

कार्यशाला का संचालन जागरण अभियान के प्रदेश संयोजक कमाल खान और धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक अमर कुमार बाउरी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वक्फ की जमीन को लुटेरों से बचाने के लिए वक्फ संशोधन अधिनियम लाया गया है। कांग्रेस का स्वभाव है दुष्प्रचार करना। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी जनता के बीच संपर्क संवाद के माध्यम से वक्फ संशोधन कानून को लेकर जाएगी। कार्यशाला में सांसद दीपक प्रकाश, जागरण अभियान के प्रभारी प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, सांसद आदित्य साहू समेत आदि मौजूद थे।