घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी
अररिया के जोकीहाट प्रखंड के चैनपुर मूसरिया वार्ड में घरेलू विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में नजमीन और बहारुद्दीन नामक दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 16 April 2025 12:05 AM

अररिया। एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर मूसरिया वार्ड संख्या सात में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मूसरिया वार्ड संख्या सात निवासी नजमीन और बहारुद्दीन बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।