बांका: कैतपुरा में आयोजित लक्ष्मी नारायण यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बांका के हिटी कैतपुरा गांव में लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है। सात दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 22 April 2025 04:37 PM

बांका। हिटी कैतपुरा गांव में आयोजित लक्ष्मी नारायण यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर पूरे गांव में भ्रमण करती नजर आईं। यज्ञ स्थल पर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिपूर्वक हवन-पूजन किया जा रहा है। भक्तों की आस्था देखते ही बनती है। सुबह से ही दूर-दराज़ के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं और यज्ञ मंडप में भाग लेकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।