Farbisganj Students Shine at Jharkhand State Abacus Competition Winning Gold Silver and Bronze Medals प्रतियोगिता में फारबिसगंज के बच्चों ने लहराया परचम, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFarbisganj Students Shine at Jharkhand State Abacus Competition Winning Gold Silver and Bronze Medals

प्रतियोगिता में फारबिसगंज के बच्चों ने लहराया परचम

फारबिसगंज के अबाकस एकेडमी के बच्चों ने झारखंड के देवघर में आयोजित राज्य स्तरीय अबाकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अर्णव जायसवाल ने गोल्ड, आर्य सिंह ने सिल्वर और आसाया यादव ने कांस्य पदक जीते।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 23 April 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
प्रतियोगिता में फारबिसगंज के बच्चों ने लहराया परचम

फारबिसगंज,एक संवाददाता। झारखंड के देवघर में आयोजित राज्य स्तरीय अबाकस प्रतियोगिता में फारबिसगंज के अबाकस एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड,एकसिल्वर और एक कांस्य तीनों मेडल जीतकर फारबिसगंज का नाम रोशन किया है। झारखंड की धार्मिक नगरी देवघर में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड प्रान्त के बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया था। इसमें फारबिसगंज के अर्णव जायसवाल गोल्ड मेडल, आर्य सिंह सिल्वर और आसाया यादव ने कांस्य पदक जीतकर देवघर में फारबिसगंज का परचम लहराया है। खास बात की बिहार और झारखण्ड के प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक और सटीक जवाब देने वाले प्रतिभागियों को अपने लेवल में गोल्ड,सिल्वर और कांस्य पदक मेडल प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में मास्टरमाइंड अबाकस में सबसे तेज मैथेमेटिक्स कैलकुलेशन के फायदे गिनवाए। कैलकुलेटर से भी तेज कैलकुलेशन कर सभी दर्शकों को अचंभित कर दिया। इधर प्रतियोगिता में फारबिसगंज के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटने के बाद फारबिसगंज पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत कर उन्हें बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।