समारोह पूर्वक जोगबनी रेल थानाध्यक्ष को दी विदाई
जोगबनी, हि.प्र.। शुक्रवार को जोगबनी रेल थानाध्यक्ष नीतेश कुमार व सिपाही मनबोध कुमार को

जोगबनी, हि.प्र.। शुक्रवार को जोगबनी रेल थानाध्यक्ष नीतेश कुमार व सिपाही मनबोध कुमार को रेल पुलिस द्वारा समारोह आयोजित कर विदाई दी गई । वहीं रेल थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने कहा कि वे लगभग डेढ़ वर्ष रेल थाना जोगबनी में अपनी सेवाएं दी। इन कुछ ही दिनों में सहकर्मियों सहित स्थानीय लोगों का भी उसे भरपूर सहयोग मिला। इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी, गोरेलाल तिवारी, राजकुमार राय, लक्ष्मी पासवान, प्रभात सिंह सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें माला पहनाकर विदाई दी। वहीं उनकी जगह आए नए रेल थानाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि वे अपनी दायित्व का निर्वाहन करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।