सिकटी विस क्षेत्र में बनेंगे 24 पुल-पुलिये, मिली विभागीय स्वीकृति: सांसद
मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित विश्वेश्वर स्थान पर 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की सफलता को लेकर एनडीए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। सांसद प्रदीप कुमार सिंह और मंत्री विजय कुमार मंडल ने...

जोकीहाट से पलासी होते हुए टेढ़ागाछ नेपाल सीमा तक होगा फोरलेन का निर्माण निर्माण पलासी, (ए.सं)
मिथिलांचल के मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित विश्वेश्वर स्थान पर 24 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा के साथ अन्य एनडीए कार्यकर्ता दिन रात एक किये हुए हैं। सोमवार की देर शाम सांसद प्रदीप कुमार सिंह व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल पलासी प्रखंड के विभिन्न गांव जाकर लोगों को पीएम कार्यक्रम में शामिल होने के लिये निमंत्रण दिये। इस दौरान सांसद व मंत्री ने जहांनपुर निवासी भाजपा नेता दयानंद चौधरी के आवास पर एनडीए कार्यकर्ताओं सहित आमजनों से रूबरू हुए। मौके पर सांसद व मंत्री ने क्षेत्र में किये जा रही विकास कार्यों की जानकारी ली। सांसद सिंह ने कहा कि सिकटी विस क्षेत्र में 24 पुल-पुलिये का निर्माण होगा। इसकी विभागीय स्वीकृति मिल गयी है। वहीं बहुत जल्द जोकीहाट से पलासी होते हुए टेढ़ागाछ नेपाल सीमा तक फोरलेन निर्माण होगा। अररिया के छह विधानसभा में विकास की कोई कसर बाकी नहीं बचेगा। बीड़ी चौक से धर्मगंज होते हुए मेहरो चौंक व रानीपुल चौक से धुमगड होते हुए धर्मगंज चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा। इस क्रम में परशुराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेता अजय झा, मुखिया संजय कुमार यादव, अभय सिंह, संजीव यादव, संजय यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामा नंद साह, बिहारी ठाकुर, दयानंद चौधरी, सुजीत झा, सुजीत मुन्ना चौधरी, जदयू नेता मो अली,बोकाई ऋषिदेव, लक्ष्मी ठाकुर, संजीत सिंह, बंदे लाल ऋषिदेव, अखिलेश मंडल, मुन्ना सरपंच,अभय गगैय,जगर नाथ झा, सुभाष चौधरी, रंजीत मिश्रा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।