Lightning Strike Kills 65-Year-Old Farmer in Bihar भरगामा: ठनका की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsLightning Strike Kills 65-Year-Old Farmer in Bihar

भरगामा: ठनका की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत

भरगामा के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत में एक 65 वर्षीय किसान की मौत तेज बारिश और वज्रपात से हो गई। ब्रह्मदेव यादव अपने दरवाजे पर सोए हुए थे जब वह बाहर पेशाब करने गए और अचानक ठनका गिर गया। स्थानीय मुखिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 11 April 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
भरगामा: ठनका की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत

भरगामा, निज संवाददाता। भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13 में गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात से एक 65 वर्षीय वृद्ध किसान की मौत हो गई। मृतक ब्रह्मदेव यादव रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 13 का रहने वाला था। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान ब्रह्मदेव यादव अपने दरवाजे पर सोया था। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे वह पेशाब करने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान पानी के साथ अचानक ठनका गिरा और वह इसकी चपेट मे आ गया। घटनाथल पर ही उनकी मौत हो गई। इधर सूचना पर स्थानीय मुखिया दीपक कुमार मुन्ना सहित राजस्व कर्मचारी घटनास्थथल पर पहुंचे। मृतक के पुत्रों ने अपने पिता के शव को पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इधर इस घटना के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था। वही घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया दीपक कुमार मुन्ना, समाजसेवी मनोज यादव, युवा नेता बबलू रजक, पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह, रवि भूषण यादव आदि ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर सांत्वना दिया तथा हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए अंचल पदाधिकारी व जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।