मुंगेर: 32 कहारों पर निकाली गई बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा
मुंगेर में बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा में हजारों की भीड़ ने आस्था का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा सुबह 7 बजे शुरू हुई और चंडिका स्थान पर भव्य आरती के बाद विभिन्न स्थलों से होती हुई गंगा के सोझी...

मुंगेर। बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा में मंगलवार को सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 32 कहारों पर सवार बड़ी दुर्गा के साथ हजारों की भीड़ चल रही थी। मां को कंधा देन के लिए लोग बेताब थे। डंके की थाप के बीच लोग मां दुर्गे के जयकारे लगाते चल रहे थे। सुबह 7 बजे शेरपुर स्थित पूजा केंद्र से बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा 32 कहारों पर निकाली गई। शक्तिपीठ चंडिका स्थान पहुंचने पर वहां के पंडितों ने मां दुर्गा की भव्य आरती की। चंडिका स्थान में आरती के बाद विसर्जन शोभायात्रा आईटीसी पार्क रोड दल्हटा दुर्गास्थान बासुदेवपुर चौक वासुदेवपुर दुर्गा स्थान होते हुए मंगल बाजार सोनार पट्टी चौक पर पहुंची । इन जगहों पर मां दुर्गा की स्थानीय लोगों ने आरती कर विदाई दी। शोभा यात्रा के साथ हजारों की संख्या में लोग माता की जयकारे लगाते चल रहे थे जगह-जगह मां की पूजा एवं आरती की गई। करीब 14 घंटे नगर भ्रमण के बाद रात 9 बजे के बाद बड़ी दुर्गा का विसर्जन गंगा के सोझी घाट पर किया जाएगा। शोभायात्रा में सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।