Severe Bike Collision in Jamui Leaves One Injured दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSevere Bike Collision in Jamui Leaves One Injured

दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

जमुई में सोमवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अभिषेक कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 20 May 2025 06:41 PM
share Share
Follow Us on
दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के लगमा मोड़ के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार लगमा गांव निवासी अभिषेक कुमार पासवान बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर के द्वारा अभिषेक कुमार पासवान का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार पासवान किसी काम से बाइक पर सवार होकर जमुई आया था और जमुई से वापस अपने घर लगमा लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक लगमा मोड़ के पास पहुंची इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

जिससे अभिषेक कुमार पासवान घायल हो गया।फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत अभिषेक कुमार पासवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।