Irrigation Department Protests Against Job Cuts in Uttar Pradesh सिंचाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsIrrigation Department Protests Against Job Cuts in Uttar Pradesh

सिंचाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया

Bijnor News - धामपुर में मंगलवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा राजस्व और तकनीकी पदों में की जा रही कटौती के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने कहा कि ये...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरTue, 20 May 2025 11:31 PM
share Share
Follow Us on
सिंचाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया

धामपुर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड में मंगलवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व और तकनीकी पदों में की जा रही कटौती के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर सींच पर्यवेक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में हुआ। सरकार ने 14 मई को उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी जैसे महत्वपूर्ण पदों की संख्या घटाने और नलकूप चालक, सींचपाल, मिस्त्री कम ड्राइवर जैसे तकनीकी पदों को समाप्त करने का निर्णय लिया था। इस फैसले से कर्मचारियों में भारी नाराज़गी है। वक्ताओं ने कहा कि ये पद जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था की रीढ़ हैं और इन्हें समाप्त करने से किसानों को नुकसान होगा।

प्रदर्शन में योगेन्द्र कुमार, देव कुमार शर्मा, नवीन शर्मा, गजेन्द्र सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संघर्ष समिति ने 20-21 मई तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताने और आदेश वापस न होने की स्थिति में राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।