खगड़िया: रामधुनी महायज्ञ में हवन कर की देश की रक्षा की कामना
महेशखूंट में आयोजित तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने हवन कर देश की रक्षा और वीर जवानों की दीर्घायु की कामना की। भक्तों ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।...

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल पंचायत के विन्दटोली में आयोजित तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने हवन कर देश की रक्षा तथा वीर जवानों की दीर्घायु की कांमना की। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड की परिक्रमा कर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है की तीन दिवसीय राम धुनि महायज्ञ में बंगाल सहित कई जिले की मंडली भाग लेकर अपनी कलाकारी से दर्शकों को मनमुग्ध कर रहे हैं। वही जय श्री राम, के जयकारों से पुरा माहौल गुंजायमान से भक्तिमय हो गया है। व्यवस्थापक अर्जुन सरदार ने बताया कि 10 मई को कलश विसर्जन के साथ महायज्ञ की समापन हो जाएगा।
महायज्ञ में स्वच्छता की काफी ध्यान दी जा रही है। भव्य व आकर्षक मंडप की सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस महायज्ञ में पकरैल पंचायत सहित आस लपास के गांव के भी श्रद्धालुओं भाग लेकर पुजा -अर्चना कर रहे हैं। इस मौके पर तुरन्ती सिंह,छठु सिंह,भुमि सिंह, पृथ्वीचन्द्र दास, श्यामनंदन सिंह,इंदल कुमार बिन्द, राम सकल शर्मा, रणवीर कुमार,सुबोध दास,उमेश सिंह, सकलदेव शर्मा, लालबहादुर शर्मा, बिंदेश्वरी शर्मा,बबलु शर्मा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।