Tragic Death of Cook in Triveniganj Due to Electric Shock सुपौल: करंट लगने से खाना बनाने वाले रसोइया की मौत, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTragic Death of Cook in Triveniganj Due to Electric Shock

सुपौल: करंट लगने से खाना बनाने वाले रसोइया की मौत

त्रिवेणीगंज के कड़हरवा पंचायत के औरहा वार्ड 5 में सोमवार को खाना बनाने वाले रसोइया नवीन यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार रात 9:30 बजे हुई जब नवीन श्राद्ध कर्म में भोजन बना रहा था। उसे तुरंत...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 22 April 2025 06:28 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल: करंट लगने से खाना बनाने वाले रसोइया की मौत

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के कड़हरवा पंचायत के औरहा वार्ड 5 में सोमवार की संध्या करंट लगने से खाना बनाने वाले एक रसोइया की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के थलहागढ़िया उत्तर पंचायत के जरैला वार्ड 6 निवासी 35 वर्षीय नवीन यादव के रूप में हुई है। घटना सोमवार की रात साढ़े नौ बजे की बताई जाती है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नवीन कड़हरवा पंचायत के औरहा टोले में भोली यादव के घर एक श्राद्ध कर्म में अपने सहयोगी खोरिया मिशन निवासी गनेशी साह के साथ भोज के लिए खाना बना रहता था। इसी क्रम में आटा मथने के दौरान वो वहां चल रहे पंखे को घुमाना चाहा, तभी वे करंट लगने से झुलस गया। वहां मौजूद अन्य लोग और उसके सहयोगी उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आए, जहां मौजूद डॉक्टर ने जांच - पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।