Tragic Death of Home Tutor Amit Kumar Dev in Araria River Accident शिक्षक की परमान नदी में डूबने से मौत, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTragic Death of Home Tutor Amit Kumar Dev in Araria River Accident

शिक्षक की परमान नदी में डूबने से मौत

अररिया में बसंतपुर मरना टोला के समीप परमान नदी पर बने चचरी पुल को पार करते समय होम ट्यूटर अमित कुमार देव की डूबने से मौत हो गई। 22 वर्षीय अमित मंगलवार को ट्यूशन पढ़ाने निकले थे, लेकिन देर रात तक घर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 22 May 2025 01:58 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षक की परमान नदी में डूबने से मौत

अररिया,निज संवाददाता। शहर से सटे बसंतपुर मरना टोला के समीप से बहने वाली परमान नदी पर बने चचरी पुल को पार करने के दौरान एक होम ट्यूटर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अररिया शहर के ठाकुरवाड़ी वार्ड संख्या 23 निवासी सुनील कुमार देव का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार देव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।बताया गया कि अमित कुमार देव मंगलवार की दोपहर ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इसको लेकर परिजन चिंतित थे और आसपास सहित रिस्तेदारों उनके बारे में खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

बुधवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने परमान नदी के तट पर चचरी पुल के समीप उनका शव देखा। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल शव मिलने की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। जानकारी के बाद नगर थानेदार मनीष कुमार रजक,एएसआई सुभाष प्रसाद, एएसआई अंकुर कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन जांच कर रही है। नगर थानेदार मनीष कुमार रजक ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने आशंका जताई कि चचरी पुल पार करते समय पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमित की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।