Nissan Micra goes electric unveiled in Euope Will it come to India क्या भारत आएगी ये छोटी और दमदार इलेक्ट्रिक कार? सिंगल चार्ज पर 308Km रेंज, 30 मिनट में 80% चार्ज, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Nissan Micra goes electric unveiled in Euope Will it come to India

क्या भारत आएगी ये छोटी और दमदार इलेक्ट्रिक कार? सिंगल चार्ज पर 308Km रेंज, 30 मिनट में 80% चार्ज

निसान माइक्रा अब अपनी 6th जनरेशन में एंट्री करने जा रही है। रेनो 5 ई-टेक जैसे प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई माइक्रा एक परिचित नामप्लेट में नए डिजाइन और EV टेक्नोलॉजी लेकर आई है। नई माइक्रा के 2025 के आखिर तक यूरोपीय शोरूम में आने की उम्मीद है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 23 May 2025 08:38 AM
share Share
Follow Us on
क्या भारत आएगी ये छोटी और दमदार इलेक्ट्रिक कार? सिंगल चार्ज पर 308Km रेंज, 30 मिनट में 80% चार्ज

निसान ने यूरोपीय बाजारों में माइक्रा कार का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया है। ज्यादातर कंपनियां इस सेगमेंट में SUV की तरफ रुख कर रही हैं, जबकि निसान अपनी छोटी हैचबैक पर पूरा भरोसा दिख रही है। निसान माइक्रा अब अपनी 6th जनरेशन में एंट्री करने जा रही है। रेनो 5 ई-टेक जैसे प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई माइक्रा एक परिचित नामप्लेट में नए डिजाइन और EV टेक्नोलॉजी लेकर आई है। नई माइक्रा के 2025 के आखिर तक यूरोपीय शोरूम में आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी इसके प्राइस से पर्दा नहीं उठाया गया है। इसकी कीमत रेनो 5 ई-टेक से थोड़ी अधिक होने की उम्मीद है, जिसकी कीमत लगभग €25,000 (लगभग ₹22.5 लाख रुपए) से शुरू होती है।

निसान अपने कॉम्पैक्ट EV पोर्टफोलियो के अंदर माइक्रा को अधिक प्रीमियम पेशकश के रूप में पेश कर रहा है। जल्द ही इसमें नए जूक और अपकमिंग लीफ-बेस्ड क्रॉसओवर जैसे अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होंगे। हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियली डिटेल सामने नहीं आई है कि नई इलेक्ट्रिक माइक्रा भारत आएगी या नहीं, लेकिन शहरी केंद्रों में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए माइक्रा EV संभावित रूप से एक मजबूत दावेदार हो सकती है। टाटा, MG और मारुति सुजुकी जैसे ब्रांड अपने इलेक्ट्रिक लाइनअप का तेजी से विस्तार कर रहे हैं, निसान का यह कदम भारत के छोटे EV सेगमेंट के लिए बड़ा कदम हो सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.78 - 51.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:न्यू अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के किस वैरिएंट पर खर्च करें अपनी कमाई, देखें सभी की डिटेल

निसान माइक्रा EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

नई माइक्रा EV दो बैटरी ऑप्शन में आएगी। इसमें 40kWh बैटरी ऑप्शन मिलेगा, जो 122hp की पावर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी रेंज 308KM की होगी। दूसरा बैटरी ऑप्शन 52kWh का मिलेगा। इसमें मिलने वाला मोटर 150hp की पावर और 245Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी। इसकी रेंज 408KM (WLTP) की होगी। 52kWh वाला वैरिएंट 100kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे सिर्फ 30 मिनट में 15% से 80% तक चार्ज हो जाती है।

कार में डुअल 10.1-इंच स्क्रीन सेटअप देखने को मिलता है। इसमें एक स्क्रीन इंफोटेनमेंट और दूसरी स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दी गई है। ये ईवी ड्राइवर-फोकस्ड डिजाइन, फिजिकल कंट्रोल्स और एम्बिएंट लाइटिंग (48 कलर्स में) से लैस है। इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और सीट्स के बीच माउंट फुजी की डिजाइन मिलती है, जो बिल्कुल यूनिक है। इसमें 326 लीटर का बढ़िया बूट स्पेस भी है।

ये भी पढ़ें:₹6.89 लाख की न्यू अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को ₹89000 देकर खरीदा, तो कितनी बनेगी EMI

माइक्रा EV का लुक कुछ इस तरह है कि सड़क पर हर किसी की नजर वहीं टिके। इसमें राउंड DRLs के साथ रेकटैंगुलर हेडलैम्प्स दिए गए हैं। इसके अलावा ब्लैक रूफ और बॉडी क्लैडिंग मिलती है। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स और सिल्वर एक्सेंट्स दिए गए हैं। इसमें छिपे हुए रियर डोर हैंडल्स दिए गए हैं, जो बिल्कुल फ्यूचरिस्टिक हैं। इसमें V2L (Vehicle-to-Load) टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे बैटरी से बाहर के डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।