tata altroz facelift emi down payment and loan calculator ₹6.89 लाख की न्यू अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को ₹89000 देकर खरीदा, तो 7 साल के लिए कितनी बनेगी मंथली EMI, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़tata altroz facelift emi down payment and loan calculator

₹6.89 लाख की न्यू अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को ₹89000 देकर खरीदा, तो 7 साल के लिए कितनी बनेगी मंथली EMI

ग्राहक इसे 5 वैरिएंट में खरीद पाएंगे। इसमें स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, अकंप्लिश्ड S और अकंप्लिश्ड+ S शामिल है। इसकी बुकिंग 2 जून से शुरू होगी। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और हुंडई i20 से होगा।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
₹6.89 लाख की न्यू अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को ₹89000 देकर खरीदा, तो 7 साल के लिए कितनी बनेगी मंथली EMI
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके बेस वैरिएंट MT स्मार्ट पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपए है। इस कार को कंपनी ने लॉन्च के 5 साल बाद अपडेट किया है। पहली बार फ्लश डोर हैंडल्स मिलेंगे। ग्राहक इसे 5 वैरिएंट में खरीद पाएंगे। इसमें स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, अकंप्लिश्ड S और अकंप्लिश्ड+ S शामिल है। इसकी बुकिंग 2 जून से शुरू होगी। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और हुंडई i20 से होगा। ऐसे में आप इस कार के बेस वैरिएंट को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब हम आपको इसकी EMI का कैलकुलेशन समझा रहे हैं।

टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट पेट्रोल MT स्मार्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपए है। कोई बैंक या फाइनेंस कंपनी 80% या उससे भी ज्यादा का ऑटो लोन दे सकती है। ऐसे में आप 89 हजार रुपए का डाउन पेमेंट करके 6 लाख रुपए का लोन लेते हैं, तब आपको कितनी EMI चुकानी होगी, इसे समझते हैं। आपको डाउन पेमेंट, इंश्योरेंस, RTO जैसे अन्य खर्च अपनी जेब से ही देने होंगे।

₹6 लाख के ऑटो लोन पर EMI कैलकुलेशन
इंटरेस्ट रेटटेन्योरमंथली EMI
8%3 साल18802 रुपए
8%4 साल14648 रुपए
8%5 साल12166 रुपए
8%6 साल10520 रुपए
8%7 साल9352 रुपए

टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट पेट्रोल MT स्मार्ट को खरीदने के लिए आप 8% के इंटरेस्ट रेट पर 6 लाख रुपए का लोन लेते हैं, तब 3 साल के लिए मंथली EMI 18,802 रुपए, 4 साल के लिए मंथली EMI 14,648 रुपए, 5 साल के लिए मंथली EMI 12,166 रुपए, 6 साल के लिए मंथली EMI 10,520 रुपए और 7 साल के लिए मंथली EMI 9,352 रुपए बनेगी।

₹6 लाख के ऑटो लोन पर EMI कैलकुलेशन
इंटरेस्ट रेटटेन्योरमंथली EMI
8.50%3 साल18941 रुपए
8.50%4 साल14789 रुपए
8.50%5 साल12310 रुपए
8.50%6 साल10667 रुपए
8.50%7 साल9502 रुपए

टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट पेट्रोल MT स्मार्ट को खरीदने के लिए आप 8.5% के इंटरेस्ट रेट पर 6 लाख रुपए का लोन लेते हैं, तब 3 साल के लिए मंथली EMI 18,941 रुपए, 4 साल के लिए मंथली EMI 14,789 रुपए, 5 साल के लिए मंथली EMI 12,310 रुपए, 6 साल के लिए मंथली EMI 10,667 रुपए और 7 साल के लिए मंथली EMI 9,502 रुपए बनेगी।

₹6 लाख के ऑटो लोन पर EMI कैलकुलेशन
इंटरेस्ट रेटटेन्योरमंथली EMI
9%3 साल19080 रुपए
9%4 साल14931 रुपए
9%5 साल12455 रुपए
9%6 साल10815 रुपए
9%7 साल9653 रुपए

टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट पेट्रोल MT स्मार्ट को खरीदने के लिए आप 9% के इंटरेस्ट रेट पर 6 लाख रुपए का लोन लेते हैं, तब 3 साल के लिए मंथली EMI 19,080 रुपए, 4 साल के लिए मंथली EMI 14,931 रुपए, 5 साल के लिए मंथली EMI 12,455 रुपए, 6 साल के लिए मंथली EMI 10,815 रुपए और 7 साल के लिए मंथली EMI 9,653 रुपए बनेगी।

₹6 लाख के ऑटो लोन पर EMI कैलकुलेशन
इंटरेस्ट रेटटेन्योरमंथली EMI
9.50%3 साल19220 रुपए
9.50%4 साल15074 रुपए
9.50%5 साल12601 रुपए
9.50%6 साल10965 रुपए
9.50%7 साल9806 रुपए

टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट पेट्रोल MT स्मार्ट को खरीदने के लिए आप 9.5% के इंटरेस्ट रेट पर 6 लाख रुपए का लोन लेते हैं, तब 3 साल के लिए मंथली EMI 19,220 रुपए, 4 साल के लिए मंथली EMI 15,074 रुपए, 5 साल के लिए मंथली EMI 12,601 रुपए, 6 साल के लिए मंथली EMI 10,965 रुपए और 7 साल के लिए मंथली EMI 9,806 रुपए बनेगी।

₹6 लाख के ऑटो लोन पर EMI कैलकुलेशन
इंटरेस्ट रेटटेन्योरमंथली EMI
10%3 साल19360 रुपए
10%4 साल15218 रुपए
10%5 साल12748 रुपए
10%6 साल11116 रुपए
10%7 साल9961 रुपए

टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट पेट्रोल MT स्मार्ट को खरीदने के लिए आप 10% के इंटरेस्ट रेट पर 6 लाख रुपए का लोन लेते हैं, तब 3 साल के लिए मंथली EMI 19,360 रुपए, 4 साल के लिए मंथली EMI 15,218 रुपए, 5 साल के लिए मंथली EMI 12,748 रुपए, 6 साल के लिए मंथली EMI 11,116 रुपए और 7 साल के लिए मंथली EMI 9,961 रुपए बनेगी।

ये भी पढ़ें:सफारी, हैरियर, हेक्टर को छोड़ इस देसी SUV पर टूटे ग्राहक; बना डाला नंबर-1

2025 टाटा अल्ट्रोज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

नई टाटा अल्ट्रोज के डिजाइन की बात करें तो इसमें नया फ्रंट ग्रिल पैटर्न, जो अधिक एलिगेंट और शार्प दिखता है, गाड़ी को एक मॉडर्न लुक देता है। इसमें नए ट्विन पॉड प्रोजेक्टर LED हेडलैंप्स दिए गए हैं। बंपर को भी स्पोर्टी लुक देने के लिए फिर से डिजाइन किया गया है और इसमें एक बड़ा एयर इनटेक और नए डिजाइन LED फॉग लैंप्स मिलेंगे। साइड में सबसे बड़ा बदलाव डोर हैंडल्स में मिलेगा। यहां सेगमेंट फर्स्ट फ्लश टाइप डोर हैंडल्स दिए गए गए हैं, जो आमतौर पर केवल प्रीमियम SUVs जैसे टाटा कर्व या महिंद्रा XUV700 में देखने को मिलते हैं। इसमें 16 इंच के एलॉय व्हील भी मिलेंगे।

कार के अंदर की बात करें तो डैशबोर्ड पर नया इल्लुमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, ग्लॉस ब्लैक प्लास्टिक और वाइट एम्बिएंट लाइटिंग मिलेगी। AC फंक्शन के लिए अब टच बेस्ड कंट्रोल दिए गए हैं और ऑटोमैटिक वैरिएंट में अपडेटेड गियर लिवर भी दिया गया है। इसके डैशबोर्ड पर 10.25-इंच के दो डिस्प्ले दिए गए है, जिनमें एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है। अन्य कंफर्म फीचर में रियर वेंट्स के साथ ऑटोमेटिक AC, सिंगल-पैन सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, एयर प्यूरीफायर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल है।

ये भी पढ़ें:इस SUV को NCAP में मिली ऐसी सेफ्टी रेटिंग, ग्राहक हो रहे कन्फ्यूज!

कार में मल्टी इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.5-लीटर का डीजल इंजन हाई टॉर्क के साथ आता है। जिसका माइलेज 16 से 19 किमी/लीटर तक है। एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर का iCNG पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 20-24 किमी/किग्रा माइलेज देता है। वहीं, एक अन्य 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और डुअल क्लच ऑटोमेटिक (DCA) ऑप्शन के साथ आता है। इसमें AMT या CVT की तुलना में ज्यादा रिफाइंड एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

अब बात की जाए न्यू अल्ट्रोज की सेफ्टी की तो इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते है। वहीं, GSP स्थिरता और नियंत्रण के लिए, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 90-डिग्री डोर ओपनिंग, एक्सप्रेस कूल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, CNG वैरिएंट में टैंक की सुरक्षा के लिए एडिशनल फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो इस सेगमेंट में रेयर है। डुअल क्लच ऑटोमेटिक (DCA) गियरबॉक्स में भी सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं, जैसे कि ड्राइव मोड में गलती से डोर खोलने पर गाड़ी का आगे न बढ़े। अल्ट्रोज को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।