होंडा का बड़ा ऐलान! यहां करेगी ₹920 करोड़ का निवेश, बनेगा अब तक का सबसे बड़ा प्लांट; 1800 लोगों को मिलेगा रोजगार
होंडा (Honda) ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी करने जा रही है। होंडा 2027 तक सबसे बड़ा मोटरसाइकिल प्लांट बनाने की तैयारी में है। इससे 1800 लोगों को रोजगार मिलेगा।

भारत में टू-व्हीलर सेगमेंट की रेस और भी दिलचस्प हो गई है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India - HMSI) ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी गुजरात के विथलापुर (Vithalapur) प्लांट में एक नई प्रोडक्शन लाइन शुरू करने जा रही है। इसके लिए होंडा (Honda) करीब 920 करोड़ (9.2 बिलियन रुपये) का निवेश करेगी। इस कदम के साथ होंडा (Honda) भारत में अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
न्यू प्रोडक्शन लाइन की खास बातें
न्यू प्रोडक्शन लाइन विथलापुर (गुजरात) में शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत साल 2027 तक होने की संभावना है। इसकी उत्पादन क्षमता 6.5 लाख यूनिट सालाना होगी। इसकी कुल प्लांट क्षमता 2.61 मिलियन यूनिट्स प्रति वर्ष होगी। इससे 1,800 से ज्यादा नए रोजगार नौकरियां पैदा होंगी। इससे 125cc मोटरसाइकिलों का निर्माण उत्पादन होगा।
होंडा (Honda) की भारत में अब तक की ग्रोथ
आंकड़ा | जानकारी |
---|---|
भारत में उत्पादन शुरू | 2001 |
कुल प्रोडक्शन प्लांट्स | 4 |
मौजूदा कुल उत्पादन क्षमता | 6.14 मिलियन यूनिट/वर्ष |
2027 तक अपेक्षित क्षमता | 7 मिलियन यूनिट/वर्ष |
अब तक बनी दो-पहिया गाड़ियां | 7 करोड़ (70 मिलियन) यूनिट्स |
हीरो भी पीछे नहीं
जब होंडा (Honda) निवेश की बड़ी योजना बना रही है, तब हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने भी अपने तिमाही नतीजों में धमाका किया है। महंगे टू-व्हीलर्स की डिमांड बढ़ी है, जिससे मुनाफा भी बढ़ा है। आइए एक बार नीचे दिए गए आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
हीरो के चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) के मुख्य आंकड़े
नेट प्रॉफिट: 1,081 करोड़ (6% की वृद्धि)
बिक्री: 13.8 लाख दोपहिया वाहनों की
रेवेन्यू: 9,938.7 करोड़ (4% की वृद्धि)
हीरो (Hero) का कहना है कि उनकी नई प्रीमियम बाइक्स और स्कूटर्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे आने वाले समय में बिक्री और बढ़ सकती है।
होंडा (Honda) और हीरो (Hero), दोनों कंपनियां भारतीय बाजार को लेकर काफी गंभीर हैं। एक ओर होंडा (Honda) बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। वहीं, हीरो (Hero) प्रॉफिट और प्रीमियम सेगमेंट की ग्रोथ पर फोकस कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।