किआ कैरेंस क्लाविस का बेस वैरिएंट खरीदने लिया ₹10 लाख का लोन, तो 7 साल के लिए इतनी बनेगी मंथली EMI
किआ कैरेंस क्लाविस के बेस वैरिएंट HTE की एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपए है। ऐसे में आप इसे खरीदने के लिए 1.50 लाख रुपए का डाउन पेमेंट देकर 10 लाख रुपए का लोने लेते हैं तब इसका क्या कैलकुलेशन होगा, इसे समझते हैं।

किआ की न्यू कैरेंस क्लाविस भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इस MPV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपए है। इसे 7 वैरिएंट HTE, HTE (O), HTK, HTK Plus, HTK Plus (O), HTX और HTX Plus में खरीद पाएंगे। कंपनी ने ग्राहकों को 8 मोनोटोन कलर ऑप्शन, ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, क्लियर व्हाइट, इंपीरियल ब्लू, प्यूटर ऑलिव, आइवरी सिल्वर ग्लॉस और स्पार्कलिंग सिल्वर ऑप्शन मिलेंगे। आप इस कार को छोटा सा डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं। हम यहां पर इसके डाउन पमेंट, लोन और मंथली EMI का कैलकुलेशन बता रहे हैं।
किआ कैरेंस क्लाविस के बेस वैरिएंट HTE की एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपए है। ऐसे में आप इसे खरीदने के लिए 1.50 लाख रुपए का डाउन पेमेंट देकर 10 लाख रुपए का लोने लेते हैं तब इसका क्या कैलकुलेशन होगा, इसे समझते हैं। आपको कोई बैंक या फाइनेंस कंपनी 80% या उससे भी ज्यादा का ऑटो लोन दे सकती है। ऐसे में आप 89 हजार रुपए का डाउन पेमेंट करके 6 लाख रुपए का लोन लेते हैं, तब आपको कितनी EMI चुकानी होगी, इसे समझते हैं। आपको डाउन पेमेंट, इंश्योरेंस, RTO जैसे अन्य खर्च अपनी जेब से ही देने होंगे।
₹10 लाख के लोन पर EMI का गणित | ||
इंटरेस्ट रेट | टेन्योर | EMI (मंथली) |
8.50% | 7 साल | ₹15,836 |
8.50% | 6 साल | ₹17,778 |
8.50% | 5 साल | ₹20,517 |
8.50% | 4 साल | ₹24,648 |
8.50% | 3 साल | ₹31,568 |
यदि 10 लाख रुपए के लोन को 8.5% के इंटरेस्ट रेट पर लिया जाता है तब 7 साल के लिए इसकी EMI 15,836 रुपए, 6 साल के लिए इसकी EMI 17,778 रुपए, 5 साल के लिए इसकी EMI 20,517 रुपए, 4 साल के लिए इसकी EMI 24,648 रुपए और 3 साल के लिए इसकी EMI 31,568 रुपए आएगी।
₹10 लाख के लोन पर EMI का गणित | ||
इंटरेस्ट रेट | टेन्योर | EMI (मंथली) |
9% | 7 साल | ₹16,089 |
9% | 6 साल | ₹18,026 |
9% | 5 साल | ₹20,758 |
9% | 4 साल | ₹24,885 |
9% | 3 साल | ₹31,800 |
यदि 10 लाख रुपए के लोन को 9% के इंटरेस्ट रेट पर लिया जाता है तब 7 साल के लिए इसकी EMI 16,089 रुपए, 6 साल के लिए इसकी EMI 18,026 रुपए, 5 साल के लिए इसकी EMI 20,758 रुपए, 4 साल के लिए इसकी EMI 24,885 रुपए और 3 साल के लिए इसकी EMI 31,800 रुपए आएगी।
₹10 लाख के लोन पर EMI का गणित | ||
इंटरेस्ट रेट | टेन्योर | EMI (मंथली) |
9.50% | 7 साल | ₹16,344 |
9.50% | 6 साल | ₹18,275 |
9.50% | 5 साल | ₹21,002 |
9.50% | 4 साल | ₹25,123 |
9.50% | 3 साल | ₹32,033 |
यदि 10 लाख रुपए के लोन को 9.5% के इंटरेस्ट रेट पर लिया जाता है तब 7 साल के लिए इसकी EMI 16,344 रुपए, 6 साल के लिए इसकी EMI 18,275 रुपए, 5 साल के लिए इसकी EMI 21,002 रुपए, 4 साल के लिए इसकी EMI 25,123 रुपए और 3 साल के लिए इसकी EMI 32,033 रुपए आएगी।
₹10 लाख के लोन पर EMI का गणित | ||
इंटरेस्ट रेट | टेन्योर | EMI (मंथली) |
10% | 7 साल | ₹16,601 |
10% | 6 साल | ₹18,526 |
10% | 5 साल | ₹21,247 |
10% | 4 साल | ₹25,363 |
10% | 3 साल | ₹32,267 |
यदि 10 लाख रुपए के लोन को 10% के इंटरेस्ट रेट पर लिया जाता है तब 7 साल के लिए इसकी EMI 16,601 रुपए, 6 साल के लिए इसकी EMI 18,526 रुपए, 5 साल के लिए इसकी EMI 21,247 रुपए, 4 साल के लिए इसकी EMI 25,363 रुपए और 3 साल के लिए इसकी EMI 32,267 रुपए आएगी।
किआ कैरेंस क्लाविस की डिटेल
किआ कैरेंस क्लाविस को बोल्ड डिजाइन दिया गया है। इसका फेशिया पहले से ज्यादा बेहतर है। इसमें तीन-पॉड LED हेडलाइट्स दिए गए हैं, जो स्लीक इनवर्टेड वी-शेप्ड LED DRLs द्वारा आउटलाइन किए गए हैं। इसके ग्रिल में ब्लैंक-ऑफ डिजाइन दिया गया है, जो नए मॉडल को एयर इनलेट, रग्ड ब्लैक क्लैडिंग और एक फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक स्पोर्टी टच देता है। इसमें नए 17-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें सिल्वर रूफ रेल और क्रोम डोर हैंडल भी हैं। पीछे की तरफ कैरेंस क्लैविस में कनेक्टेड LED टेल लाइट्स दी गई है, जो इस प्रीमियम MPV को एक स्लीक और मॉडर्न लुक देता है।
बात करें इसके इंटीरियर की तो इसके हाई वैरिएंट में नेवी ब्लू और बेज कलर दिया गया है, जबकि नीचे के वैरिएंट में ब्लैक और बेज थीम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दो 12.3-इंच फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन दी गई है। इसमें डुअल-टोन टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे टेंपरेचर और वॉल्यूम को एडजस्ट करने के लिए टच इनेबल कंट्रो पैनल दिया गया है, जिसे एक बटन दबाकर एयर कंडीशनर और इंफोटेनमेंट कंट्रोल के बीच स्विच किया जा सकता है। इसमें बेज लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके बीच में कैप्टन सीट मिलती हैं।
कार के अंदर डुअल 12.3-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए), पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं। कैरेंस क्लैविस को 8 मोनोटोन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जो ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, क्लियर व्हाइट, इंपीरियल ब्लू, प्यूटर ऑलिव, आइवरी सिल्वर ग्लॉस और स्पार्कलिंग सिल्वर है।
इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ जोड़े गए 6MT ट्रांसमिशन अलग से मिलेगा। अन्य 6iMT और 7DCT के ट्रांसमिशन ऑप्शन कैरेंस के समान ही हैं। 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 PS और 253 Nm जनरेट करता है। अन्य इंजन विकल्प, 115 PS, 1.5-लीटर NA पेट्रोल (6MT) और 116 PS, 1.5-लीटर डीजल (6MT / 6AT) कैरेंस के समान ही हैं।
पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए किआ कैरेंस क्लाविस में 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही लेवल-2 ADAS के लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।