Makhdum Pur Hosts Competitive Masala Sports Event for Students संकुल स्तरीय मसाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsMakhdum Pur Hosts Competitive Masala Sports Event for Students

संकुल स्तरीय मसाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रतियोगिता अंदर 16 वर्ष एवं अंदर 14 वर्ष के छात्रों के लिए अलग-अलग आयोजित की गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 23 May 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
संकुल स्तरीय मसाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन

मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित गांधी मैदान में स्तरीय मसाला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मखदुमपुर नगर क्षेत्र के हाई स्कूल एवं मध्य विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता अंदर 16 वर्ष एवं अंदर 14 वर्ष के छात्रों के लिए अलग-अलग आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग और वॉलीबॉल खेल को शामिल किया गया था। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 16 आयु वर्ग में प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय मखदुमपुर और अंडर 14 वर्ग में कन्या मध्य विद्यालय के छात्रों को विजेता घोषित किया गया दोनों को ट्रॉफी प्रदान की गई। 800 मीटर दौड़ में मुन्नी कुमारी और सोनू कुमार को मेडल दिया गया वहीं साइकिलिंग प्रतियोगिता में अदिति कुमारी और रोहित कुमार प्रथम स्थान आए।

पुरस्कार वितरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मसाल खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में छुपी प्रतिभा को प्रोत्साहन करना है। खेल क्षेत्र में मेहनत कर अच्छे मुकाम हासिल किया जा सकता है। मेहनत कर खेल के क्षेत्र में आप देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर सभी स्कूलों के शिक्षक एवं अभिभावक लोग भी उपस्थित थे। फोटो- 23 मई जेहाना- 11 कैप्शन- मखदुमपुर गांधी मैदान में आयोजित मसाला खेल प्रतियोगिता में पुरस्कार लेती छात्राएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।