Tricolor Yatra in Modanganj Hundreds Honor Army s Valor After Pahalgam Attack सेना के इस साहस, शौर्य और पराक्रम को लेकर निकाली गयी तिरंगा यात्रा, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsTricolor Yatra in Modanganj Hundreds Honor Army s Valor After Pahalgam Attack

सेना के इस साहस, शौर्य और पराक्रम को लेकर निकाली गयी तिरंगा यात्रा

बाजार में निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोग, ऑपरेशन सिंदूर के कामयाबी एवं सेवा के सम्मान में शुक्रवार की दोपहर मोदनगंज प्रखंड के कई गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 23 May 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
सेना के इस साहस, शौर्य और पराक्रम को लेकर निकाली गयी तिरंगा यात्रा

बाजार में निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोग मोदनगंज प्रखंड से शुरू हो कर पुराने ब्लॉक कार्यालय होते हुए निकली तिरंगा यात्रा घोसी, निज संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर के कामयाबी एवं सेवा के सम्मान में शुक्रवार की दोपहर मोदनगंज प्रखंड के कई गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। दरअसल 22 अप्रैल को आतंकियों के द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में कायराना हमला किया था जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके जवाब में अपने देश की सेना ने आपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान स्थित कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर सैकड़ों आतंकियों मार डाला था।

सेना के इस साहस, शौर्य और पराक्रम को लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली गयी है ताकि हमारे देश के सेवा का मनोबल ऊंचा हो सके। मोदनगंज प्रखंड वासियों के द्वारा सेना के सम्मान समर्थन में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो मोदनगंज प्रखंड मुख्यालय से शुरू हो कर पुराने ब्लॉक कार्यालय होते मोदनगंज बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही बंधुगंज, जैतीपुर ओकरी बाजार में भी शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान राष्ट्र भक्ति जज्बा जोश देखते ही बनता था सैंकड़ों के संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे, पूरे शौर्य तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वन्दे मातरम, आपरेशन सिंदूर तो झांकी है, पीओके बाकी है, जहां शहीद हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है सारा का सारा है, राष्ट्र भक्ति इन नारों से भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा गूंजता रहा। इस शौर्य तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति मोदनगंज के द्वारा बताया गया कि भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में तिरंगा ले कर पूरे देश वासियों के साथ हम सभी मोदनगंज प्रखंड वासियों का भी समर्थन सेना के साथ है एवं अपने देश की एकता व अखंडता को मजबूत करना मूल्य उद्देश्य है। इस शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह टूनू , घोष मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र पाण्डे, घोसी विधान सभा संयोजक कृष्ण मुरारी, मोदनगंज भाजपा के अशोक शर्मा, सुनील तिवारी, कौशलेंद्र कुमार, प्रमिला देवी, रणविजय सिन्हा, विमल कुमार, नकुल ठाकुर, राकेश कुमार, रंजीत कुमार, कौशल किशोर, तुलसी पासवान, रौशन कुमार, राधेश्याम शर्मा, मुना केशरी, धीरज कुमार, शशिरंजन कुमार एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता संघ से मोदनगंज खण्ड कारवां गोपाल कुमार, एवं सामाजिक कार्यकर्ता जयंत कमांडो, अरुण केशरी, सूरज कुमार एवं अन्य सैकड़ों राष्ट्र भक्त गण यात्रा में शामिल रहे। फोटो- 23 मई जेहाना- 13 कैप्शन- सेना के सम्मान में मोदनगंज प्रखंड में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।