Congress Meeting in Dawoodnagar Condemns Terror Attack in Pahalgam दाउदनगर में कांग्रेस की बैठक संपन्न, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsCongress Meeting in Dawoodnagar Condemns Terror Attack in Pahalgam

दाउदनगर में कांग्रेस की बैठक संपन्न

दाउदनगर में कांग्रेस की बैठक में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शमीम अख्तर और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. औसाफ अंसारी का सम्मान किया गया। बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 24 April 2025 09:29 PM
share Share
Follow Us on
दाउदनगर में कांग्रेस की बैठक संपन्न

दाउदनगर, संवाद सूत्र। प्रखंड कांग्रेस, दाउदनगर की एक बैठक चर्च के सामने निजी आवास पर प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत कांग्रेस के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शमीम अख्तर और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष डॉ. औसाफ अंसारी को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे मिलकर शहरी क्षेत्र में कांग्रेस को सशक्त बनाएंगे। बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इस बैठक में जिला कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, हाफिज खुर्शीद, पूर्व वार्ड पार्षद रामप्रसाद लाल, विश्वनाथ मिश्र, सत्तार अंसारी, डॉ. सत्येंद्र सिंह, आरपी सिंह यादव, आरिज उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।