माता-पिता की सेवा करने वालों को मिलेगा श्रवण कुमार सम्मान
देव प्रखंड के चैनपुर गांव में 11 जुलाई को आयोजित होगा माता-पिता वंदन महोत्सव स स सस स स स सस स स स स स स स स स स स सस स स

माता-पिता और सास-ससुर की भक्ति भाव से सेवा करने वाली बहुओं और संतानों को श्रवण कुमार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय जनेश्वर विकास केंद्र, औरंगाबाद और बासमती सेवा केंद्र, चैनपुर की संयुक्त बैठक में लिया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पुरंजय कुमार सिंह ने की। जनेश्वर विकास केंद्र के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि इस वर्ष भी माता-पिता के सम्मान में मातृ-पितृ वंदन महोत्सव 11 जुलाई को चैनपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत देवी-देवता और माता-पिता की पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा।
महोत्सव में माता-पिता के महत्व पर संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रात में जिले के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में पारसनाथ सिंह, जन विकास परिषद के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रामजन्म सिंह, भरत सिंह, बासमती सेवा केंद्र के सह-सचिव शिक्षक संतोष कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, बिनोद कुमार सिंह, सुनील सिंह, राकेश कुमार सिंह, आजाद कुमार सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।