दाउदनगर में ई-रिक्शा पलटा, बाल बाल बचे यात्री
फोटो-18 अप्रैल एयूआर 19 फाटक की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह मगध होटल के पास उतरा, असमतल और खड्डयुक्त ढलान के कारण अनि

दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे अधूरे सड़क निर्माण कार्य की लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बनते-बनते रह गई। मगध होटल के पास गुरुवार को एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इसमें सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। ई-रिक्शा पटना फाटक की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह मगध होटल के पास उतरा, असमतल और खड्डयुक्त ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पर दो महिलाएं, दो बालिकाएं और एक छोटा बच्चा सवार थे। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। नगर भाजपा अध्यक्ष श्याम पाठक का कहना है कि पिछले दिनों सड़क ढलाई के समय निर्माण की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठे थे। इसके बावजूद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। अधूरी सड़क, असमतल ढलान और सड़क किनारे बने गड्ढे अब दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। आज की घटना ने नगर परिषद और निर्माण एजेंसी की लापरवाही को फिर उजागर कर दिया है। यदि जल्द ही मरम्मत और समतलीकरण कार्य नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं होना तय है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।