शहीदों की याद में गोविंदपुर में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
फोटो- 16 जून एयूआर 26 त किया गया। अध्यक्षता पूर्व पंस सदस्य राजेंद्र यादव ने की जबकि जिप सदस्य प्रतिनिधि श्यामसुंदर ने नेतृत्व किया। इस

गोह प्रखंड के फाग पंचायत के गोविंदपुर गांव में सोमवार को 1977 के सागरपुर नरसंहार में शहीद हुए लोगों की याद में एक विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व पंस सदस्य राजेंद्र यादव ने की जबकि जिप सदस्य प्रतिनिधि श्यामसुंदर ने नेतृत्व किया। इसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व व्याख्याता लक्ष्मण यादव और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने किया। शहीद स्मारक का अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। 10 जून 1977 को सागरपुर मतदान केंद्र पर बूथ लूटने वालों ने आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और कई लोग घायल हुए थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उस समय आम मतदाताओं को वोट देने से रोका जाता था। पूर्व व्याख्याता ने कहा कि गोह की धरती हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान से ही समता-आधारित समाज बन सकता है। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार आर्य ने किया। इस अवसर पर हम नेता रामकेश्वर प्रसाद, राजद नेता कौलेश्वर यादव, पूर्व विधायक सोमप्रकाश यादव, नंदलाल यादव, दिनेश कुशवाहा, तालकेश्वर यादव, रामप्रवेश यादव, विपिन यादव, अलखदेव प्रसाद, शंभु शरण सत्यार्थी, शंभु यादव, बलिराम यादव, विक्की कुमार, शंकर साव, रामानंद यादव, देवीदयाल यादव आदि थे। रात में सुदर्शन यादव और शंकर यादव के बीच दोगोला कार्यक्रम हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।