Road Accident in Aurangabad Two Injured in Separate Incidents on National Highway 19 दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsRoad Accident in Aurangabad Two Injured in Separate Incidents on National Highway 19

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली दुर्घटना में महेंद्र पासवान का पुत्र नीरज कुमार घायल हुआ, जो शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहा था। दूसरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 17 April 2025 09:32 PM
share Share
Follow Us on
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी कुआं के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हुई सड़क दुर्घटना में माली थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी महेंद्र पासवान का 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार घायल हो गया। नीरज जीविका समूह से जुड़े फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस कंपनी इमामगंज में काम करता है। शादी समारोह में भाग लेने घर आया था। वापस इमामगंज जा रहा था। रानी कुआं के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रशासन के सहयोग से उसे इलाज के लिए मदनपुर पीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से भी उसे डॉक्टरों ने हायर हेल्थ सेंटर रेफर कर दिया है। इधर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा मोड़ के समीप हुई दुर्घटना में सिमरा थाना क्षेत्र कर बैरांव निवासी मो जहीर का पुत्र मो नईम आलम घायल हो गया। वह औरंगाबाद से घर जा रहा था। जाम में ओवरटेक करने के क्रम में वह एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।