Theft Incidents Reported in Daudnagar Two Houses Targeted चोरों ने दो जगहों पर चोरी की घटना को दिया अंजाम, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTheft Incidents Reported in Daudnagar Two Houses Targeted

चोरों ने दो जगहों पर चोरी की घटना को दिया अंजाम

दाउदनगर के पुराना शहर वार्ड नंबर 3 में होली पर्व के दौरान अविनाश कुमार के घर में चोरी हुई। चोरों ने घर का सामान और नगदी चुरा लिया। नोनार गांव में भी एक घर में चोरी हुई, जिसमें 11 हजार रुपए से अधिक की...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 18 March 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
चोरों ने दो जगहों पर चोरी की घटना को दिया अंजाम

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के पुराना शहर वार्ड नंबर 3 के अविनाश कुमार के घर मे अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे होली पर्व पर घर बंद करके गांव चले गए थे। वापस लौटे तो देखे मुख्य दरवाजा बंद है। दीवार फांदकर सारा समान नगदी व अन्य समान चुरा लिया गया है। वहीं थाना क्षेत्र के नोनार गांव में एक घर में चोरी की घटना घटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में गृहस्वामी राम विनय यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर छोटा बक्सा और बैग में रखा हुआ लगभग 11 हजार रुपए से भी अधिक नगद चुरा लिया। छत के ऊपर छोटा बक्सा टूटा हुआ है और उसमें रखा पैसा चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।