पंचायती के दौरान पूर्व मुखिया पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
शिकारपुर थाने के ननकार गांव में बुधवार की सुबह आवास पर पंचायती कर रहे रखई पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण यादव पर आरोपियों ने फायरिंग की। गोली कीच कर जाने
नरकटियागंज (प.चं.), निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना क्षेत्र के ननकार गांव में बुधवार सुबह दरवाजे पर पंचायती कर रहे रखई पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण यादव पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली मिस करने से पूर्व मुखिया बाल-बाल बच गये। घटना के बाद भगदड़ मच गई। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी पिस्तौल लहराते फरार हो गया। हमलावर का पिस्तौल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पूर्व मुखिया की शिकायत पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, रघई के पूर्व मुखिया ननकार स्थित अपने आवास पर जमीन विवाद के मामले में पंचायती कर रहे थे। इस दौरान मुमताज देवान से पूछताछ की जा रही थी। इससे उग्र होकर वह पंचायती छोड़कर चला गया। थोड़ी देर बाद 15-20 लोगों के साथ मुमताज आ धमका और पिस्तौल लहराते हुए हवाई फायरिंग की। इससे वहां भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसने पूर्व मुखिया पर भी फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली मिस कर जाने से वह बाल-बाल बच गये। पूर्व मुखिया ने गांव के मुमताज देवान, विनय यादव, सुरेंद्र साह, रहमत मियां, अयोध्या बनिया, सूरज कुमार समेत अन्य अज्ञात को नामजद किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।