Bettiah Municipal Corporation to Install Over 550 Comfort Benches for Citizens निगम क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर लगाए जायेंगे 550 बेंच, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBettiah Municipal Corporation to Install Over 550 Comfort Benches for Citizens

निगम क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर लगाए जायेंगे 550 बेंच

बेतिया नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के तहत 550 से अधिक आराम बेंच लगाए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पर्यावरण के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बेंच का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 17 May 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
निगम क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर लगाए जायेंगे 550 बेंच

बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम क्षेत्र के नागरिक सुविधाओं का विस्तार के क्रम में दर्जनों सार्वजनिक स्थानों पर 550 से ज्यादा आराम बेंच लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी नगर निगम प्रशासन ने शुरू कर दी है नगर निगम द्वारा नगर के विभिन्न जगहों पर इसे लगाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षा को लेकर इसके निर्माण में लकड़ी की जगह कंक्रीट, बालू, छड़ और सीमेंट का उपयोग किया गया है। इस योजना की शुरुआत करते हुए शहीद पार्क में 18, महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में 25, दुर्गा बाग में 12, एमजेके कॉलेज में 20 आराम बैंचों को लगाया जा चुका है। इसके अलावा नजर बाग पार्क, उत्तरवारी पोखरा चिल्ड्रन पार्क, सागर पोखरा एवं अन्य पोखरा के किनारे, ऑफिसर्स कॉलोनी पार्क, पिउनी बाग मंदिर, टाउन हॉल कैंपस, नगर थाना, हरिवाटिका चौक से छावनी सड़क के दोनों तरफ के बेंच लगाए जाएंगे।

इसके अलावा जोड़ा शिवालय मंदिर सहित अन्य निगम क्षेत्र के मंदिर, निगम के अन्य सड़कों के किनारे, नव अधिकृत क्षेत्र में, निगम के सभी सार्वजनिक जगहों ऐसे 550 से ज्यादा आराम बैंचों को लगाने को योजना को नगर निगम बोर्ड ने पारित करते हुए स्वीकृति दे दी है। मेयर ने कहा कि शहरी जन जीवन में सुविधाओं का बहुत महत्व होता है। क्योंकि शहर में उपलब्ध नागरिक सुविधाएं जन जीवन के स्तर में सुधार करती हैं। इससे शहरी और आगंतुक लोगों को भी बेहतर और उच्च स्तर की सुविधाएं सहज ही प्राप्त हो जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।