संवाद के माध्यम से मिली नई उड़ान
बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से योगापट्टी प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीविका के माध्यम से बलुआ भवानीपुर पंचायत के प्रेगवा गांव में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ...

योगापट्टी। बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगापट्टी प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम की शृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जीविका के माध्यम से प्रखण्ड क्षेत्र के बलुआ भवानीपुर पंचायत के प्रेगवा गांव में ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला संवाद रथ गांव पहुंचा जिससे ग्रामीण महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन महिला शक्ति संकुल संघ के अंतर्गत आने वाले ‘समय जीविका महिला ग्राम संगठनकी सक्रिय भागीदारी से संभव हुआ जिसमे दर्जनों महिलाओं ने इसमें भाग लिया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। रथ में लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।