कालाजार से बचाव को दवा का छिड़काव
बेतिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलाजार उन्मूलन के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। 12 प्रखंडों के 28 गांवों में प्रशिक्षित दल द्वारा सिथेटिक पाइरोथाइराइड का छिड़काव किया जा रहा है। यह अभियान 03 मई...

बेतिया। कलाजार एक गंभीर बीमारी है,जो बालू मक्खी के काटने से होता है।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कलाजार उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के 12 प्रखंडो के 28 गांव मे भीबीडीएस के निगरानी में प्रशिक्षित दलकर्मियों के द्वारा सिथेटिक पाइरोथाइराइड का छिड़काव कराया जा रहा है।ताकि बालू मक्खी क़ो समाप्त किया जा सकें।यह अभियान दो महीनो तक चलेगा।यह अभियान चयनित स्थलों पर संचालित किया जा रहा है। भीबीडीएस प्रकाश कुमार ने बताया की 03 लाख 28हजार 177 की आबादी में 62 हजार 739 घरों मे 1 लाख 83 हजार 650 कमरों में 03 मई तक छिड़काव किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।