Mass Wedding Ceremony Celebrates 15 Couples in Narcatia Ganj सामूहिक विवाह में 15 जोड़े एक-दूसरे के हुए, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsMass Wedding Ceremony Celebrates 15 Couples in Narcatia Ganj

सामूहिक विवाह में 15 जोड़े एक-दूसरे के हुए

नरकटियागंज में रविवार को प्लस टू हाई स्कूल में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 15 जोड़े वर वधु बने। इस समारोह में हजारों लोगों ने जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 15 April 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
सामूहिक विवाह में 15 जोड़े  एक-दूसरे के हुए

नरकटियागंज। नगर के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह में 15 जोड़े वर वधु एक दूसरे के हमराही बने।सामूहिक विवाह में नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों महिला पुरुषों ने सभी जोड़ो को उनके दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। वही केंद्रीय खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ,वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार,सभापति रीना देवी,उपसभापति पूनम देवी आदि ने भी सभी जोड़ो से मिलकर उन्हें गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह को लेकर आयोजन समिति द्वारा विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।