बेलवा साठी नहर में फैली गंदगी सड़ांध से परेशान हैं नगरवासी
नरकटियागंज शहर की बेलवा साठी नहर अब कचरे के नाले में बदल चुकी है। गर्मी बढ़ने पर इसकी सड़ांध से नागरिक परेशान हैं। नहर के आसपास के लोग और यातायात करने वाले लोग आक्रोशित हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप...

नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरकटियागंज शहर के मध्य से गुजरने वाली बेलवा साठी नहर कचरे के नाला में तब्दील हो गया है। साथ ही गर्मी बढ़ने से इसकी सड़ांध अब स्थानीय नागरिकों को परेशान करने लगी है। लोगों का कहना है कि नहर से बदबूदार गंध उठ रही है। इसके कारण नहर के आसपास बसे लोगों तथा नहर के समीप से गुजरी सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। गौरतलब है कि नरकटियागंज शहर में यह नहर उत्तर दिशा से प्रवेश करती है और फिर दक्षिणी हिस्से से होते हुए गांवों की ओर जाती है। शहर के लोगों का कहना है कि नरकटियागंज शहर की कमोबेश आधी गंदगी इसी नहर में फेंक दी जाती है। इसके कारण उक्त नहर कचरे के नाला में तब्दील कर गया है। हालांकि साठी बेलवा नहर को सुंदर बनाने की घोषणा बारंबार हुई है किंतु नतीजा अब तक शून्य रहा है। सिंचाई विभाग की संवेदनहीनता के कारण इस नहर के किनारों के कई जगहों पर अतिक्रमण भी हो गया है। विभागीय अधिकारी अतिक्रमण हटाने को लेकर कभी कभार सक्रियता दिखाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।