Police Arrests 75 Accused in Betiah Seizes Liquor and Vehicles अलग-अलग मामलों में 75 अभियुक्त गिरफ्तार, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsPolice Arrests 75 Accused in Betiah Seizes Liquor and Vehicles

अलग-अलग मामलों में 75 अभियुक्त गिरफ्तार

बेतिया में पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न थानों की छापेमारी में 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 33 वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने 18 लीटर शराब, एक बाइक और एक मोबाइल फोन जब्त किया। साथ ही, सात मवेशियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 12 April 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग मामलों में 75 अभियुक्त गिरफ्तार

बेतिया। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 33 वारंटी समेत 75 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से सात की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतिय 33 वारंट का निष्पादन किया गया है। पिछले 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 18 लीटर 640 मिलीलीटर शराब भी जब्त हुआ है। बाइक व एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। सात मवेशियों को पुलिस तस्करों के चंगुल से मुक्त कराई है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों से एक लाख 33 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।