कौड़ी वसूली में मनमानी का विरोध
बेतिया में ई-रक्शा संचालकों ने नगर निगम की मनमानी टैक्स वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया। तीन जगहों पर 82 रुपये प्रति दिन टैक्स वसूलने का आरोप लगाया गया। मेयर गरिमा देवी ने आश्वासन दिया कि वे जिलाधिकारी...
बेतिया। नगर के ई-रक्शिा संचालकों ने नगर निगम की कौड़ी (टैक्स)वसूली में मनमानी का आरोप लगा मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ई-रक्शिा संचालकों ने बिहार राज्य आटो ई रक्शिा चालक संघ के बैनर तले नगर भवन से मार्च निकाला और समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के अधिकारियों ने नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया से मिलकर उन्हें एक स्मार पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल मो. हनिफ, लड्डू कुमार, अजय कुमार पटेल ने बताया कि ई-रक्शिा से टैक्स वसूलने की राशि में मनमानी वृद्धि की गयी है। बेतिया शहर के अंदर तीन जगहों पर टैक्स वसूला जा रहा है। राज कचहरी में बेतिया राज के द्वारा 20 रुपया, स्टेशन परिसर में ठेकेदार के द्वारा 20 रुपया तथा नगर निगम के द्वारा 42 रुपया की कौड़ी एक रक्शिा से ली जा रही है। एक दिन में ई-रक्शिा संचालक को 82 रुपया देना पड़ रहा है। वहीं अगर ई-रक्शिा पर सवार व्यक्ति कोई सामान रख लेता है तो टैक्स वसूली करने वाले ठेकेदार के गुर्गे 40 रुपया अतिरक्ति वसूलते है। नगर निगम क्षेत्र में कही भी चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा नहीं दी गयी है। मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले पर जिलाधिकारी से बात करेंगी। सभा को संयोजक म.हनीफ, म. शम्मी आलम, लड्डू कुमार, आर्यन कुमार,सीआईंटीयू के जिला महासचिव शंकर कुमार राव, अध्यक्ष विनोद नरूला,खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा, सचिव प्रभुनाथ गुप्ता, किसान सभा के राज्य के साथी चांदसी प्रसाद यादव , नौजवान नेता सुशील श्रीवास्तव आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।