Public Hearing Organized by DM Dinesh Kumar Rai in Bettiah to Address Citizens Issues जनता दरबार: खेल समेत 75 मामलों की हुई सुनवाई, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsPublic Hearing Organized by DM Dinesh Kumar Rai in Bettiah to Address Citizens Issues

जनता दरबार: खेल समेत 75 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया में शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं को सुना और कई का त्वरित समाधान किया। 75 मामलों में से कुछ का समाधान नहीं हो सका,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 17 May 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
जनता दरबार: खेल समेत 75 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया, हिप्र। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां डीएम दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग, अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए।

जिसमें खेल, राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। डीएम ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से डीएम को अवगत कराया उनमें रंजन गद्दी, मुकेश कुमार सिंह, सुगंधी देवी, अरविन्द महतो, रमेश प्रसाद चौरसिया, विकास कुमार, एकता कुमारी, सदानंद दास, दिनेश यादव, मोतीलाल शर्मा, शंभु यादव, प्रेमा कुमारी, नसरूल्लाह मियां, इश महम्मद बैठा, दरोगा पटेल, रामाशीष प्रसाद कुशवाहा, निरज बरनवाल, आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।