बांका : महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षक संघ के जिला इकाई का हुआ गठन
रजौन में महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षक संघ की जिला इकाई का गठन किया गया। बैठक में सच्चिदानंद शर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश मंडल ने संस्कृत विद्यालयों के...

रजौन(बांका), निज संवाददाता। महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षक संघ के जिला इकाई का गठन रविवार को किया गया। रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में रजौन प्रखंड के आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी के प्रांगण मे रविवार को बैठक आयोजित हुई। आयोजित बैठक मे महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति सच्चिदानंद शर्मा का जिलाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव श्री मंडल ने कहा कि बिहार राज्य मे संस्कृत विद्यालय का अस्तित्व खतरे मे है। संस्कृत विद्यालय के उत्थान के लिए बिहार सरकार गंभीर नहीं दिख रही है, जबकि मदरसा को लेकर बिहार सरकार काफी रुचि दिखा रही है। इसके लिए अनुदान भी दिया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि संस्कृत विद्यालय के उत्थान को लेकर केंद्र सरकार को अवगत कराया जा चुका है। केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन प्राप्त हुआ है इधर संघ जगह-जगह बैठक कर संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को जागरूक करने में जुटी है। बैठक में अमरेश कुमार सिंह, संजय सिंह, मिथिलेश पोद्दार, कुमोद प्रसाद मंडल,निर्मला हेंब्रम,पंकज कुमार,राजपाल सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।