Python Snake Found Near Farmer s Home in Shambhugan Bihar Sparks Panic बांका : चटमा गांव में अजगर मिलने से फैली सनसनी, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsPython Snake Found Near Farmer s Home in Shambhugan Bihar Sparks Panic

बांका : चटमा गांव में अजगर मिलने से फैली सनसनी

शंभूगंज (बांका) में सातपट्टी चटमा गांव में एक किसान के घर के पास अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सर्प को देखकर चिंता जताई और खोजबीन करने लगे। वन विभाग की टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 11 April 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
बांका : चटमा गांव में अजगर मिलने से फैली सनसनी

शंभूगंज (बांका),  एक संवाददाता । सातपट्टी चटमा गांव में एक किसान घर के समीप अजगर के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार की सुबह उक्त गांव के आशीष कुमार ने जैसे घर का मुख्य दरवाजा खोला तो अजगर को देख कर दंग रह गए। आवाज सुन अन्य ग्रामीण भी दौड़ पड़े। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होना शुरू हो गया। ग्रामीण जगह-जगह झाड़ियों में सर्पों की आशंका भांप खोजबीन करने लगे। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंच नियंत्रण किया। ग्रामीणों ने बताया कि जब घंटों इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुंचे तो सर्प को गांव से दूर झाड़ियों में छोड़ दिया। दिनभर यह चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में जिला वनपाल मनोज ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में अजगर की प्रजातियां भटक आने की सूचना मिल रही है। बताया कि अजगर मानव के लिए उतना घातक नहीं है। लेकिन इससे मिलता-जुलता रसल वाइपर की प्रजाती काफी विषैला होता है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।