Woman Arrested for Misusing Police Helpline While Drunk in Kataria झूठी सूचना देने पर शराबी महिला गिरफ्तार, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsWoman Arrested for Misusing Police Helpline While Drunk in Kataria

झूठी सूचना देने पर शराबी महिला गिरफ्तार

कटोरिया पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त एक महिला मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस हेल्पलाइन पर झूठी मारपीट की सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले में बिहार मद्य निषेध...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 25 April 2025 05:20 AM
share Share
Follow Us on
झूठी सूचना देने पर शराबी महिला गिरफ्तार

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया पुलिस ने बुधवार रात थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरमारा मोहल्ले से शराब के नशे में धुत्त एक महिला को गिरफ्तार किया। उक्त महिला घोरमारा निवासी रामानंद यादव की पत्नी मुन्नी देवी बताई गई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने बुधवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 एवं थानाध्यक्ष को बार-बार फोन कर गांव में मारपीट की झूठी सूचना दी। सूचना पर कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, महिला डेस्क प्रभारी पम्मी गुप्ता सहित सदलबल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि न तो कोई मारपीट हुई थी और न ही कोई तनाव की स्थिति थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को संदेह हुआ कि शिकायतकर्ता महिला नशे की हालत में है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कटोरिया रेफरल अस्पताल में जांच कराया। जांच में महिला के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा मामले में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला को न्यायिक हिरासत में बांका कोर्ट भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की हेल्पलाइन नंबर जनता की सुरक्षा और मदद के लिए हैं। इनका दुरुपयोग करना न केवल गैरकानूनी है बल्कि ऐसे मामलों से वास्तविक संकट में फंसे लोगों को मदद मिलने में देरी हो सकती है। इस तरह के मामलों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।