महिला संवाद का कार्यक्रम आगामी 17 अप्रैल से
बांका। नगर प्रतिनिधिबांका। नगर प्रतिनिधि ग्रामीण विकाश विभाग के तत्वाधान में पूरे बिहार राज्य में महिला संवाद का कार्यक्रम आगामी 17 अप्रैल से शुरू ह

बांका। नगर प्रतिनिधि ग्रामीण विकाश विभाग के तत्वाधान में पूरे बिहार राज्य में महिला संवाद का कार्यक्रम आगामी 17 अप्रैल से शुरू होगी। महिला संवाद जीविका द्वारा गठित ग्राम संगठन के स्तर पर होना है। बांका जिला में जीविका के अंतर्गत कुल 1626 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिसके लिए प्रखंडवार रोस्टर का निर्माण किया गया है। महिला संवाद के दौरान जीविका दीदियों और ग्रामीणों के बीच वैन के माध्यम से एल.सी.डी के माध्यम से वीडियो दिखाकर सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संचालन हेतु सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक के द्वारा कार्यक्रम में उन्मुखीकरण किया गया महिला संवाद के संचालन हेतु रणनीति पर चर्चा की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।