Buddha Purnima Celebrations Remembering Lord Buddha s Teachings for Peace भगवान बुद्ध के उपदेश से मिलता है शांति का संदेश, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBuddha Purnima Celebrations Remembering Lord Buddha s Teachings for Peace

भगवान बुद्ध के उपदेश से मिलता है शांति का संदेश

गढ़हरा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। दलित सेना के गोस्वामी पासवान ने शांति के लिए बुद्ध के उपदेशों को महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने मानवता और भाईचारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 12 May 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
भगवान बुद्ध के उपदेश से मिलता है शांति का संदेश

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। न्यू रेलवे कॉलोनी गढ़हरा स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शांति के प्रेरणादायक तथागत भगवान बुद्ध की जयंती पर उन्हें याद किया गया। मौके पर दलित सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष गोस्वामी पासवान ने कहा कि आज दुनिया में देशों के बीच भीषण युद्ध होने की स्थिति में शांति के लिए इसे रोकने की शक्ति भगवान बुद्ध के उपदेश से ही मिलती है। पूर्व उपमुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार सिंह, बसपा के अनिल रजक, पिंटू कुमार, चंदन कुमार, रौशन कुमार, बबलू कुमार आदि ने कहा कि मानवता को आगे बढ़ाने से ही समाज व देश में भाईचारा संभव है।

श्री रजक ने बौद्ध मंदिर की जर्जरता को लेकर क्षोभ व्यक्त करते हुए इसके विकास को लेकर पहल करने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन प्रमुख त्योहार की तरह है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।