घर की छत पर सोये अवस्था में मारी गोली
साहेबपुरकमाल के सनहा पश्चिम पंचायत के वार्ड 11 में अज्ञात अपराधी ने विकास मालाकार को गोली मार दी। घटना से परिवार और आसपास के लोग हैरान हो गए। विकास को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामले की...

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 11 में अज्ञात अपराधी ने गांव निवासी सुरेश मालाकार के पुत्र विकास मालाकार को गोली मार जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और जख्मी विकास को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधी पड़ोसी की छत के सहारे छत पर चढ़कर विकास को गोली मार फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित व परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, विदित हो कि थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर अज्ञात अपराधियों द्वारा इस तरह की दूसरी घटना को अंजाम दिया गया। लगातार घटित उक्त घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। इससे पहले तीन दिन पहले अज्ञात अपराधी ने देर रात सोये अवस्था में साहेबपुरकमाल गांव निवासी किशुनदेव साह को गोली मार जख्मी कर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।