जलकुंभी से रोजगार और पर्यावरण को अनुकूल बनाया जाएगा: गिरिराज
फोटो नंबर: 17, भगवानपुर के लखनपुर में आयोजित जलकुंभी शिल्प परियोजना का उद्घाटन करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व अन्य।

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि।जलकुंभी से अब आकर्षक उत्पाद का निर्माण किया जाएगा। यह नदियों को गंदा करने वाला नहीं एक आमदनी का स्रोत और पर्यावरण के लिए उपयुक्त उत्पाद के रूप में विकसित होगी। यह बात केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भगवानपुर के लखनपुर में आयोजित कार्यक्रम में किही। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लगातार महिलाओं की उत्थान के लिए तत्पर है। उसी का परिणाम है कि लखनपुर जैसे धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थल पर जलकुंभी शिल्प परियोजना की शुरूआत की जा रही है। जलकुंभी शिल्प परियोजना का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक जलकुंभी बेकार मानी जाती थी। लेकिन अब यह कमाई का माध्यम बनेगा। खासकर जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि भाजपा और जदयू के प्रयास से जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। विधायक कुंदन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने की पहल कर रही है। गौरतलब है कि हस्तशिल्प के क्षेत्र में जलकुंभी का प्रयोग के माध्यम से जीविका का एक साधन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्येश्य महिला कारिगर को प्रशिक्षित करना और रोजगार देना है। साथ ही टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। मौके पर विकास आयुक्त अमृत राज, केशव शंडिल्य, हस्तीशिल्प के क्षेत्रीय निदेशक संदीप कुमार, राजेश कुमार गुड्डू सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।