Khelo India Youth Games 2025 Preparations Underway in Begusarai खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था की तैयारी पूर्ण करने का निर्देश, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsKhelo India Youth Games 2025 Preparations Underway in Begusarai

खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था की तैयारी पूर्ण करने का निर्देश

04 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन होगा... डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष कुमार व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की सफल तै

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 9 April 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था की तैयारी पूर्ण करने का निर्देश

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की सफल तैयारी को लेकर बुधवार को सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक की। डीएम तुषार सिंगला ने यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा और बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम (बेगूसराय) की तैयारी के बारे में संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बेगूसराय जिला अंतर्गत सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं के लिए खेल विभाग के अधिकारियों को आवास, भोजन, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी तैयारी पहले से सुनिश्चित करने को कहा। खेल मैदानों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करने पर जोर दिया। स्टेडियमों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के मानक के हिसाब से कार्य में तेजी लाने का निर्देश भवन प्रमंडल के कार्यापालक अभियंता को दिया। नगर आयुक्त (नगर निगम) एवं नगर परिषद तेघड़ा, बीहट, बरौनी के कार्यपालक अधिकारी को पूरे शहर क्षेत्र अंतर्गत साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। जिला परिवहन अधिकारी को खिलाड़ियों के आवागमन को लेकर बेहतर गाड़ियों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। जिला अंतर्गत खेल आयोजन के व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश जिला जनसंपर्क अधिकारी को दिया गया। बेगूसराय में 04 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत बेगूसराय में महिला एवं पुरुष का फुटबॉल मैच प्रस्तावित हैं। इसमें 8 पुरुष एवं 8 महिला की कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी। बेगूसराय में फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी है। डीएम ने कहा कि बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा। साथ ही बिहार में बढ़ते स्पोर्ट्स कल्चर को नई पहचान भी मिलेगी। लिहाजा खेल विभाग स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इन खेलों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, जिला परिवहन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी (गोपनीय शाखा), गृह रक्षा वाहिनी कमांडेंट बेगूसराय, जिला जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।