Navakothi and Samsa Celebrate Durga Visarjan Concluding Vasantik Navratri प्रतिमाओं का हुआ शोभा यात्रा के साथ विसर्जन, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsNavakothi and Samsa Celebrate Durga Visarjan Concluding Vasantik Navratri

प्रतिमाओं का हुआ शोभा यात्रा के साथ विसर्जन

नावकोठी और समसा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, जिससे वासंतिक नवरात्र का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का ध्यान रखा। भक्तों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 9 April 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
प्रतिमाओं का हुआ शोभा यात्रा के साथ विसर्जन

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नावकोठी व समसा दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही दस दिनों से चल रहे वासंतिक नवरात्र का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां भगवती की विदाई दी। नावकोठी व समसा के दुर्गा मंदिरों में स्थापित भगवती दुर्गा सहित अन्य देवी, देवताओं की प्रतिमाओं का बुधवार को बूढ़ी गंडक नदी में विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन के क्रम में पुलिस अधिकारी काफी चौकस थे। प्रतिमाओं का मंदिरों में अंतिम आरती कर मां से विदाई का आदेश लिया। आदेश मिलने के बाद भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। गाजे, बाजे के साथ नाचते गाते,भजन करते हुए गांवों के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया गया। साथ में काफी संख्या में महिलाएं विदाई गीत गाती हुई नम आंखों से विदाई दी। समदन की प्रस्तुति से वातावरण गमगीन हो गया। दस दिनों तक हो रहे चहल पहल भी समाप्त हो गया । भक्तों ने जगह जगह रोककर भगवती की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने खोंयछा भरा। लगभग तीन घंटे के भ्रमण के पश्चात प्रतिमा बूढ़ी गंडक नदी घाट पर पहुंचा। यहाँ शंख, घड़ियाल की ध्वनि के साथ पुनः वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती कर अगले साल पुनः आगमन की प्रार्थना की। प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमा का सबसे पहले विसर्जित किया गया। इसके उपरांत बारी बारी से सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस के साथ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, एस आई मनोज प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, रंजीत कुमार, कुंदन रजक, सशस्त्र बल के जवान, पूजा समिति के

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।