तकनीकी सहायक का फिर से वीरपुर तबादले से मुखिया संघ में रोष
वीरपुर में पूर्व तकनीकी सहायक अखिलेश कुमार सिंह के पुनः तबादले के खिलाफ प्रखंड मुखिया संघ ने विरोध जताया है। संघ ने डीएम को आवेदन देकर कहा है कि सिंह की कार्य प्रणाली संतोषजनक नहीं थी। पंचायत...

वीरपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के पूर्व तकनीकी सहायक अखिलेश कुमार सिंह का तबादला फिर से वीरपुर होने पर प्रखंड मुखिया संघ ने विरोध जताया है। इस संबंध में संघ द्वारा डीएम को आवेदन दिया गया है। इसमें कहा गया है कि तकनीकी सहायक अखिलेश कुमार सिंह पूर्व में 2 वर्ष वीरपुर में रह चुके हैं। इनकी कार्य प्रणाली से यहां के जनप्रतिनिधि संतुष्ट नहीं हैं। फिर से उनको डंडारी से वीरपुर प्रखंड में पदस्थापन किया गया है। इससे यहां के पंचायत प्रतिनिधियों में काफी रोष है। उनके यहां योगदान करने पर प्रखंड का विकास कार्य प्रभावित होगा। इसलिए उनके स्थान पर किसी अन्य तकनीकी सहायक को वीरपुर भेजने की मांग की गई है। आवेदन में भवानंदपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार,गेनहरपुर पंचायत के मुखिया अशोक पासवान,वीरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया पूनम देवी,पर्रा पंचायत के मुखिया मो असजद,जगदर पंचायत की मुखिया आशा देवी,नौला पंचायत की मुखिया रिचा देवी का हस्ताक्षर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।