Severe Waterlogging in Begusarai Due to Pre-Monsoon Heavy Rainfall प्री मानसून वर्षा से शहर हुआ पानी पानी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsSevere Waterlogging in Begusarai Due to Pre-Monsoon Heavy Rainfall

प्री मानसून वर्षा से शहर हुआ पानी पानी

फोटो नं.12,शहर के महिला कॉलेज के पास सिर पर कपड़ा लेकर बारिश बचने का प्रयास करते लोग।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 10 April 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
प्री मानसून वर्षा से शहर हुआ पानी पानी

बेगूसराय,निज प्रतिनिधि। गुरुवार को प्री मानसून मुस्लाधार वर्षा होने से शहरी क्षेत्र में कई जगह भीषण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। खासकर स्टेशन रोड की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। जहां वर्षा का पानी नाला का गंदा पानी के साथ सड़क से होकर बह रहा है। डॉ. संजय ईश्वर गली व गाछी टोल में जल जमाव की स्थिति गंभीर बनी है। पार्षद सोनी कुमारी ने बताया की एन एच 31 किनारे मुख्य नाला निर्माण को संवेदक द्वारा जान बुझकर देर किया जा रहा। स्टेशन रोड में जब तब नाला का पानी सड़क पर बहता रहता है। जबकि मार्च में ही संवेदक को काम पुरा करना था। इसके अलावा बाघा, बाघी, आनंदपुर लोहियानगर, विष्णुपुर, मुंगेलीगंज, मीरगंज, विश्वनाथनागर, कोलेजियेट रोड, अशोक नगर पोखरिया आदि जगहों पर जल जमाव की भीषण स्थिति बन गई है। असल में शहर के पानी के निकासी के लिए एन एच 31 के किनारे मुख्य नाला का निर्माण पूर्ण नहीं होने के कारण यह शहर की बदहल स्थिति बनी है। नगर निगम को भी एहसास नहीं था कि अप्रैल माह में मूसलाधार बारिश होगी। इससे नगर निगम के मानसून पूर्व जल निकासी की तैयारी की पोल खुल गई। वार्ड पार्षद राजीव रंजन, पार्षद राजदीप कुमार उर्फ मुकुल सरदार, पार्षद सरिता देवी, पार्षद गोपी कुमारी आदि ने बताया कि मूसलाधार बारिश होने से शहर में जल जमाव की भीषण स्थिति हो गई है। शहर का पानी का निकासी नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। जल्दी मुख्य नाला का निर्माण अति शीघ्र नहीं हुआ तो हो सकता है कि इस साल मानसूनी वर्षा में शहरी क्षेत्र डूबने की स्थिति में आ जाएगा। प्री मानसुन वर्षा से आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। खासकर फुटपाथी दुकान दार ज्यादा प्रभावित हुआ है। छोटे बड़े सभी तरह के व्यवसाय पर असर हुआ। कहती हैं मुख्य पार्षद अप्रैल माह में इतनी वर्षा होगी इसका किसी अंदाजा नहीं था। मुख्य नाला निर्माण नहीं होने से परेशानी बढ़ी है। डीएम से कई बार शिकायत की जा चुकी है। मार्च माह में ही संवेदक का काम पूरा कर निगम को सौंपना था। जब तक मुख्य नाला नहीं बन जाता है तब तक परेशानी है। पिंकी देवी, मुख्य पार्षद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।