Women s Empowerment Government Initiates Dialogue Program in Bihar महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsWomen s Empowerment Government Initiates Dialogue Program in Bihar

महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बिशनपुर में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। जीविका के बीपीएम ने महिलाओं के आर्थिक विकास...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSat, 19 April 2025 03:54 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बिशनपुर, निज संवाददाता। सूबे की सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जीविका के बीपीएम धर्मेंद्र कुमार ने इस बाबत बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा महिलाओं के आर्थिक विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए शुक्रवार को कोचाधामन प्रखंड के मजकुरी पंचायत के लायतौर गांव तथा पुरणदाहा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोचगढ़ पुरणदाहा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोचाधामन बीडीओ श्री राम पासवान ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम के तहत पटना से आए वाहन से वीडियो के माध्यम से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई और सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जीविका से जुड़ी महिलाएं व आम महिलाएं व कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।