मैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर, 8 लोग घायल
मैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर, 8 लोग घायल मैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर, 8 लोग घायलमैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर, 8 लोग घायल

मैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर, 8 लोग घायल मैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर, 8 लोग घायल
बेहतर इलाज के लिए बाइक सवार पटना रेफर
फोटो-08 : सदर अस्पताल में इलाजरत घायल
सोनो, निज संवाददाता
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बल्थर पुल के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार मैजिक वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक और मैजिक वाहन पर सवार सात लोग यानि कुल 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाइक सवार युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया।।रेफर हुए बाइक सवार युवक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी सरोज सिंह के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। जबकि सदर अस्पताल में इलाजरत मैजिक पर सवार घायलों की पहचान ख़ैरा थाना क्षेत्र के माँगोबन्दर गांव निवासी रविन्द्र सिंह की पत्नी बृज बाला देवी, संत सिंह की पत्नी मीरा देवी, अजीत सिंह की पत्नी अंजू देवी, पिंकी देवी, लव सिंह के पुत्र सोहन कुमार, मंजू देवी और लवली कुमारी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि लव कुमार के पुत्र श्रेयांस कुमार का मुंडन संस्कार कराने सभी लोग मैजिक वाहन पर सवार होकर माँगोबन्दर से झुमराज स्थान जा रहे थे। जैसे ही मैजिक वाहन बल्थर पुल के पास पहुंची इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक और मैजिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सहित कुल आठ लोग घायल हो गए।।वहीं सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
बारिश से मौसम हुआ सुहाना,लेकिन किसान परेशान
लक्ष्मीपुर, नि. स.
प्रात: काल से गर्जन के साथ झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हुआ। लेकिन बीते एक सप्ताह में तीन दिन हुई बारिश ने किसानों का परेशानी बढ़ा दी। किसानों के परेशानी का कारण उसके तैयार रब्बी फसल का खेतों में पड़े रहना बताया जाता है। रब्बी फसल में गेहूं,चना,मसूर, सरसो आदि हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अधिकांश किसानों के तैयार रब्बी फसल खेतों में पड़े हैं। वैसे फसल को किसान काटकर खेतों में गिरा दिए है।या फिर कटनी न होने के कारण खेतों में खड़े हैं। जिसके क्षति होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। फसल का खेतों में पड़े रहने का कारण क्षेत्र में मजदूरों की कमी बताया जाता है। मजदूरों के कमी होने का कारण उसका अन्यत्र पलायन बताया जाता है। बारिश के कारण फसल के क्षति होने से उपज दर प्रभावित होगा। जिसकी सीधा असर किसानों के अर्थ व्यवस्था पर पड़ेगा। जिससे लाचार परेशान किसान अपने आप को कोश रहे हैं।
एक से अधिक बार थाना का चक्कर लगाने वाले संभल जाएं, हो सकती है कार्रवाई
लक्ष्मीपुर, नि. स.
एक से अधिक बार थाना का चक्कर लगाने वाले संभल जाएं वरना हो सकती है कार्रवाई। थाना जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अब थाना परिसर में निर्मित आगंतुक कक्ष में बैठना होगा। आगंतुक कक्ष में एक पंजी होगा जिसमें आगंतुक को थाना जाने का कारण,पता और अपना मोबाइल न अंकित करना पड़ेगा। इसके लिए एक पदाधिकारी अधिकृत किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार उस पंजी को थाना निरीक्षण करने वाले कोई पदाधिकारी जांच करेंगे। अगर किसी एक से अधिक बार कोई व्यक्ति थाना जाते हैं। तो वैसे लोग संदेह के घेरे में माने जाएंगे। यानी कि पुलिस पदाधिकारी के नजर में वैसे चिन्हित व्यक्ति थाना के दलाल भी हो सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।